घल्लखुर्द|गश्त के दौरान थाना घल्लखुर्द पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया । जानकारी देते हुए थाना घल्लखुर्द की चौकी मुदकी के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया की शनिवार की रात वह अपने एरिया में गश्त व चेकिंग कर रहे थे तभी एक व्यक्ति उन्हें पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस पार्टियों से दबोच लिया जिसकी तलाशी लेने पर 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम सिंह हैप्पी पुत्र नरेंद्र सिंह वार्ड नंबर 12 मुदकी के रुपए हुई है आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।


