कार की टक्कर से दो व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

फिरोजपुर|गांव ननारी खोखर के पास 10 पहले हुए सड़क हादसे में कार की टक्कर से सैर कर रहे दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गुरमीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव ननारी खोखर जिला फिरोजपुर ने बताया कि 21 फरवरी को रात करीब 8 बजे वह और उसका दोस्त गांव में सैर कर रहे थे। उनके गांव के बलदेव सिंह ने लापरवाही के साथ अपनी तेज रफ्तार कार लाकर उनके ऊपर चढ़ा दी। इस हादसे वह दोनों गंभीर घायल हो गए थे जो उपचार के लिए मुक्तसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रहे। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *