रेडी टू ईट नहीं पहुंचा, बच्चे पोषक आहार से होंगे वंचित

भास्कर न्यूज | बम्हनीडीह ब्लॉक मुख्यालय में अब तक रेडी टू ईट फूड का सप्लाई नहीं पहुंचा है। समय पर रेड टू ईट नहीं पहुंचने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पोषक तत्व आंगनबाड़ी में नहीं मिल पाएगा। माह के प्रथम सप्ताह के मंगलवार को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट फूड का वितरण किया जाता है, लेकिन बम्हनीडीह परियोजना को रेडी टू ईट का एक भी पैकेट बीज निगम से नहीं मिला है। ऐसे में बच्चों, गर्भवती माताओं, किशोरियों को पोषक तत्व तक नहीं मिल रहा है। परियोजना कार्यालय में जानकारी लेने से पता चला की अभी तक बीज निगम से उनको रेडी टू ईट का एक पैकेट भी प्राप्त नहीं हुआ है ना ही बीज निगम द्वारा आंगनबाड़ियों में रेडी टू ईट फूड की जा रही है। रेडी टू ईट फूड नहीं मिला बीज निगम से रेडी टू ईट फूड प्राप्त नहीं मिला है। इसलिए आज तक वितरण नहीं हो पाया है। – रिचा तिवारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवम बाल विकास बम्हनीडीह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *