भास्कर न्यूज| जांजगीर शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा मुख्य परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। 11 मार्च से परीक्षा शुरू होने की संभावना है। यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा केन्द्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में मुख्य परीक्षा 2024-25 के लिए 33 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्र में सीसी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों की सूची पूर्णतया अस्थायी है। विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यकतानुसार व परिस्थिति अनुसार परीक्षा केन्द्रों में संशोधन या परिवर्तन किया जा सकता है। निर्धारित परीक्षा केन्द्रों को केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्था करने कहा है। वहीं एग्जाम सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने निर्देश दिए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी परीक्षा केन्द्र में आवश्यक तैयारी व व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षार्थियों के विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश पत्र में आबंटित परीक्षा केन्द्र में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन नहीं करेंगे। अनंतिम समय-सारणी वेबसाइट में जारी किए शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ ने मुख्य परीक्षा 2024-25 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने 25 फरवरी को परीक्षार्थियों के लिए अनंतिम समय-सारणी वेबसाइट में जारी की है। जारी समय-सारणी के अनुसार परीक्षा की शुरुआत 11 मार्च से हो जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक। वही दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा होगी। लेकिन यूनिवर्सिटी ने अनंतिम समय-सारणी पर कॉलेजों से आपत्ति आने पर बदलाव कर सकता है। दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षाएं { सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बीएससी, बीबीए, बीसीए के तीनों साल के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। इसी प्रकार डीसीए, पीजीडीसीए, पीजी िडप्लोमा डीबीएम, बीएएड के पहले व दूसरे के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। { दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बीए, बीकॉम, के तीनों साल के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। इसी प्रकार एमए प्रीवियस-फाइनल व एमएससी प्रीवियस-फाइनल की परीक्षाएं होगी।


