भास्कर न्यूज| जांजगीर शहर के स्टेशन रोड स्थित मेट्रो सिनेमा में शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज अग्रवाल ने विद्यालय के प्रति अपनी आत्मीयता प्रदर्शित करते हुए स्कूल के 12वीं तक के छात्रों को 1 मार्च को मल्टीप्लेक्स में अपनी ओर से सिनेमा दिखाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी- सदस्य सहित विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जहां उत्साह के साथ इस फिल्म को देखा वहीं इस फिल्म में मराठा शासकों और संभाजी महाराज ने औरंगजेब मुगल सम्राट के खिलाफ किस तरह से पूरा युद्ध लड़ा, इतिहास की सत्य घटनाओं पर आधारित यह फिल्म छावा को विद्यालय के बच्चों ने उत्सुकता के साथ देखा। इस फिल्म में मुगल शासकों की बर्बरता और क्रूरता को भी बताया गया। सीएस नीरज अग्रवाल ने बताया कि वे सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पढ़कर निकले हैं और उन्हें इस बात का गौरव है कि उन्हें अच्छे संस्कार मिले हैं। विद्यालय प्रबंधन ने उनके इस आग्रह को स्वीकार कर बच्चों को मल्टीप्लेक्स में छावा मूवी दिखलाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य पुरन गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू व अन्य मौजूद रहे।


