गोधना | आदर्श ग्राम गोधना के शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोधना केंद्र क्रमांक 322002 में बोर्ड परीक्षा हुई। जिसमें 188 परीक्षार्थी में से 181 परीक्षार्थी उपस्थित हुए वहीं 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण निरंक रहा। सभी परीक्षार्थियों के लिए कक्ष क्रमांक 1 से लेकर कक्षा क्रमांक 7 तक बैठक व्यवस्था बनाया गया था। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का प्रारूप छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल द्वारा जारी ब्लूप्रिंट के आधार पर आया था। जिससे उन्हें आसानी हुई। इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा का यह प्रथम पेपर शांति माहौल में संपन्न हुआ।


