शिव जयंती पर भव्य सद्भावना रैली का आयोजन

जांजगीर| प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सद्भावना सेवाकेंद्र द्वारा परमात्मा शिव के इस धरती पर आगमन की स्वर्णिम यादगार को शिव जयंती के रूप में भव्यता से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल सद्भावना रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जन-जन को परमात्मा शिव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रुक्मणि बहन (रायगढ़ सेवाकेंद्र) ने बताया कि शिव भगवान हमारे माता-पिता हैं और आत्मज्ञान के बिना उन्हें पहचानना संभव नहीं। जब तक हम स्वयं को केवल शरीर समझते रहेंगे, तब तक परमात्मा की सच्ची अनुभूति नहीं कर सकते। उन्होंने आत्मा के महत्व और परमात्मा से संबंध की गहराई को समझाने पर जोर दिया। अधिवक्ता कमलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत एक आदि सनातन देश है, जहां ऐसे कार्यक्रम मानव समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। ब्रह्मा कुमारी चन्द्रिका बहन ने बताया कि भारत सहित पूरे विश्व में महाशिवरात्रि महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भव्यता से मनाया जाता है। इस अवसर पर ओडिशा से आई बीके राजमोहिनी बहन, बीके सरस्वती सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *