गोंड यूथ स्टूडेंट्स की बैठक में शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर चर्चा

भास्कर न्यूज | दुलदुला रविवार को गोंड यूथ जशपुर की नव ईकाई, गोंड यूथ स्टूडेंट्स जशपुर ने बंगुरकेला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समाज के सामाजिक और शैक्षिक उत्थान पर चर्चा की गई। बैठक में रायडीह, बंगुरकेला और पतराटोली ग्राम के लोग उपस्थित हुए। बैठक में गोंड यूथ के अध्यक्ष तूफान सिंह ने सामाजिक और शैक्षिक परिचर्चा के दौरान कहा कि गोंड युवा छात्र आदिवासी गोंड समाज के लोगों को शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोंड यूथ का उद्देश्य आदिवासी गोंड समाज के पिछड़े हुए लोगों को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ना है। समाज को आगे बढ़ाने और संस्कारों को जीवित रखने के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता जरूरी है। इसके साथ ही, दुलदुला जनपद में गोंड यूथ स्टूडेंट्स द्वारा आठ परिक्षेत्रों पर घोटुल केंद्र की स्थापना की गई है। इन केंद्रों का उद्देश्य नवोदय, प्रयास और एकलव्य शिक्षण संस्थान की तैयारी कराना और बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। बैठक में नीतू जगत, विवेक कुमार सिंह, रिंकी मरावी, दीपिका मरावी, सूरज जगत, संजीता जगत समेत गोंड आदिवासी समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और गोंड यूथ के +

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *