राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए होगी परीक्षा, आवेदन 31 मार्च तक

कवर्धा| राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून में प्रवेश के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस कॉलेज में जनवरी 2026 सत्र के लिए 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा एक जून 2025 को होगी। परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 31 मार्च तक संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर में व्यक्तिगत या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट rimc.gov.in व परिषद की वेबसाइट scertcg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *