संबलपुर में अपराध नियंत्रण और जनता की समस्या दूर करने पुलिस बैरक का लोकार्पण

भास्कर न्यूज | संबलपुर एसएसपी रामकृष्ण साहू ने पुलिस चौकी संबलपुर में नवनिर्मित पुलिस बैरक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए यह पुलिस बैरक बनाया गया है। पुलिस जवानों के ठहरने की सुविधा को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है। इससे पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। किसी के बहकावे में नहीं आना है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखना है। कार्यक्रम में एएसपी ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *