भास्कर न्यूज | कवर्धा गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष सघन एनसीडी जांच अभियान शुरू किया है। 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाली इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य मधुमेह व उच्च रक्तचाप के साथ-साथ ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों के उपचार के लिए 30 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की शत प्रतिशत जांच करना है। प्रशिक्षित आशा, एएनएम व कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जांच सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक दौरे करेंगे व लोगों के घर तक पहुंचेंगे।


