कवर्धा| जिले भर में बड़ी संख्या में निस्वार्थ सेवा करने वाली संस्था जिले में कार्यरत हैं। जो मानव सेवा से लेकर मवेशियों की भी सेवा में लगे हुए हैं। इनमें हनुमंत सेवा संस्था भी ऐसा ही समिति है। जिसमें ज्यादातर सदस्य युवा है। साथ ही छोटे छोटे बच्चे भी निस्वार्थ कार्य में अपनी सहभागिता देते है। संस्था के सदस्य घायल मवेशियों का इलाज करते है साथ ही जरूरी मदद भी पहुंचाते हैं। शहर सहित अनेक स्थानों पर मवेशी व अन्य जीव के बीमार व घायल होने पर ऐसे जानवरों के इलाज के लिए कोई ध्यान नहीं देते थे। ऐसे में शहर के युवाओं ने जानवरों की सेवा के लिए संस्था बनाकर कार्य शुरू किया। मदद के लिए वहां फोन करें: 99936 00938, 97704 41632, 75097 78176 रक्तदान और सफाई अभियान में भी हैं आगे संस्था के सदस्य, नीलू सोनी, अंकुश विश्वकर्ता, सहित सभी सदस्य सेवा के अन्य कार्यों में भी आगे है। इनके द्वारा समय समय पर रक्तदान, सफाई अभियान सहित कई जनहित के कार्यों को करते है। ताकि लोगों को जनसेवा के लिए जागरूक कर सकें।


