शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी व शोभायात्रा निकाली, देखने जुटी भीड़

भास्कर न्यूज | दामापुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकाली। भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण रही। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों को भगवान शिव के दिव्य अवतरण का संदेश दिया गया। आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुंडा प्रभारी सोनिया दीदी ने कहा कि कलयुग में संसार को ज्ञान का प्रकाश देने के लिए भगवान शिव का अवतरण हुआ। इसे महाशिवरात्रि और त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। रानी दीदी ने सभी भक्तों से राजयोग अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की अपील की। वर्तमान समय में परमात्मा शिव से जुड़कर आत्मिक शांति और सद्भावना का मार्ग अपनाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *