न्योता भोज… 200 छात्र-छात्राओं को पूड़ी, सब्जी और जलेबी खिलाई

कवर्धा| प्रमुख प्राथमिक शाला कवर्धा में समाजसेवी निलेश जैन ने 200 बच्चों को पूड़ी, सब्जी और जलेबी परोसा। न्योता भोज का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार देना और उनके साथ खुशी साझा करना था। निलेश जैन ने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। ऐसे प्रयास उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। प्रधान पाठक सीडी भट्ट ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। न्योता भोज में बच्चों के स्वास्थ्य और स्वाद का विशेष ध्यान रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *