कश्मीर-हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:कर्नाटक के तटीय इलाकों में हीट वेव की कंडीशन; 2 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बीती रात नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इसके असर से उत्तर के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो सकता है। इसके चलते IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव का असर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। वहीं गोवा-कोंकण और कर्नाटक के तटीय इलाकों में नमी के साथ गर्मी रहेगी। कुछ जगह हीट वेव जैसी कंडीशन हो सकती है। देश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि से लौटी ठंड; भरतपुर-धौलपुर में बरसात के साथ ओले, पारा तीन डिग्री तक गिरा राजस्थान में 28 फरवरी और एक मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम अचानक से बदला है। कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने से ठंडक बढ़ गई। अलवर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं), चूरू समेत कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। रात का तापमान भी 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: मार्च के पहले सप्ताह बादल छाएंगे, चौथे में लू चलेगी: इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन संभाग में 3-4 दिन हीट वेव; मुरैना में गिरे ओले मध्यप्रदेश में मार्च महीने में तेज गर्मी, लू, बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहेगा। पहले सप्ताह में बादल छाएंगे। वहीं, चौथे सप्ताह में हीट वेव यानी लू चलेगी। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 3 से 4 दिन लू चल सकती है। 20 मार्च के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार भी हैं। शनिवार-रविवार रात मुरैना में बारिश के साथ ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म; अंबिकापुर में रात का तापमान बढ़ा छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अगले 24 घंटे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश भी चेतावनी है। शनिवार को रायपुर और बिलासपुर जिले सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। सबसे कम तापमान 15 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 5 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; ठंडी हवाओं से तापमान गिरेगा, ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा मिलेगा हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद सुबह और शाम दोबारा ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी कई दिन तक इसका असर देखने को मिलेगा। 5 मार्च तक ठंडी हवाएं चलेंगी। इस कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।​​​​​​​ पिछले 2 दिन राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिली है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें… बिहार में मार्च से ही हीट वेव का अलर्ट; बक्सर, आरा समेत 6 जिलों में चेतावनी, आज 10 जिलों में बारिश की संभावना​​​​​​​ बिहार में इस बार मार्च से ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो दिनों तक हीट वेव चल सकती है। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री से बीच रह सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड में मार्च से ही पड़ेगी भीषण गर्मी; 35 डिग्री तक जा सकता है तापमान, रांची समेत कुछ इलाके में बारिश की संभावना रांची में फरवरी माह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। दिन में कड़ी धूप जहां सताने लगी है वहीं सुबह-शाम अब भी हल्की ठंडी हवा चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मार्च के महीने में यह गर्मी और सता सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च के महीने में प्रदेश का पारा 35 डिग्री के पार जा सकता है। ऐसे में गर्मी और बढ़ेगी।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *