भास्करसंवाददाता |हनुमानगढ़ श्रीगुरु रविदास गुरु घर हनुमानगढ़ में रविवार को श्री गुरु रविदास महासभा की बैठक जिला संरक्षक सुखमहेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दो वर्ष के लिए श्री गुरू रविदास महासभा के अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सहमति से बहादुर सिंह दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले राजस्थान के प्रथम संत समागम के लिए पोस्टर विमोचन किया गया। यह समागम डेरा सचखंड बल्ला, जालंधर के संत निरंजन दासजी के सान्निध्य में होगा। तहसील कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह संगरिया ने संत समागम को लेकर सुझाव दिए। पीलीबंगा तहसील महासचिव सुरेंद्रपाल सिंह ने प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदेश सचिव मनसुखजीत सिंह ने बताया कि यह राजस्थान का प्रथम संत समागम होगा। बैठक में प्रदेश संरक्षक लखपतराय, जिला महासचिव डॉ. बलविंदर सिंह, तहसील सदस्य आनंद प्रकाश, बलवीर सिंह, मनीष कुमार, संदीप मेघवाल, दिव्यांशु कुमार, मैनपाल, बाबा हरबंस लाल एवं टिब्बी से तहसील महासचिव प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सोढ़ीपाल आदि मौजूद थे।


