हाईवे पर दो ट्रक के बीच टक्कर, तीन लोग घायल

बालोद| एनएच 30 मार्ग में पुरूर के पास दो ट्रक में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। ग्राम घोठा भानुप्रतापुर निवासी श्रीराम ध्रुव ने बताया कि 27 फरवरी को हाहालददी (दुर्गकोंदल) से शाम 4 बजे ट्रक में आयरन गिट्टी भरकर कंडेक्टर अभिषेक कुमार गोटा के साथ तिल्दा रायपुर जाने निकले थे। 28 फरवरी को रात 12.20 बजे एनएच 30 मार्ग नानकानी फ्यूल्स ग्राम पुरूर के पास धमतरी की ओर से आ रही ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। ट्रक का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुरूर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *