ठेकेदारों की बैंक गारंटी की राशि राजसात करें: शर्मा

भास्कर न्यूज | बालोद छग ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर के मुख्य अभियंता (सेतु) एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा ने जिले मंे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन पुल (सेतु) निर्माण नवीनीकरण तथा संधारण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुंडरदेही एवं बालोद ब्लॉक में चल रहे संधारण और निर्माण कार्यों का जायजा लेकर सड़कों के रखरखाव के आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी सहायक अभियंता एवं उपअभियंताओं को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं ठेकेदार के द्वारा संधारण कार्य नहीं करने पर सहायक अभियंता एवं उप अभियंताओं को फटकार लगाई। नियमित संधारण समयावधि में सड़कों की मरम्मत नहीं करने वाले ठेकेदारों की बैंक गारंटी की राशि राजसात कर डीएलपी प्रकरण प्रस्तुत करने के लिए कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि इन सड़कों की 5 वर्ष तक मरम्मत करना ठेकेदारों की जिम्मेदारी है। जिसमें उन्हें पैच रिपेयर, पॉट होल्स, झाड़ियों की सफाई और पुल-पुलियों की पुताई एवं मरम्मत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *