राजस्थान शिक्षक संघ की बैठक का समापन हुआ

हनुमानगढ़| राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा हनुमानगढ़ की बैठक जंक्शन स्थित राबाउमावि में रविवार को हुई। उप शाखा अध्यक्ष सुरेश जांगिड़ ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। एसीपी के लंबित प्रकरणों, योग्यता वृद्धि और विभिन्न परीक्षा में बैठने वाले शिक्षकों की एनओसी जारी करवाने तथा बालिका विद्यालय नौरंगदेसर के प्रकरण के निस्तारण के लिए सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक से मिलने का प्रस्ताव रखा गया। इस मौके पर रोहित कुमार कुक्कड़, अशोक कुमार, ओमप्रकाश बिश्नोई, ओमप्रकाश नांदेवाल, कुलवंत सिंह, सुखचरण सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *