हनुमानगढ़| जल संसाधन विभाग में वर्ष 2018-19 में हुई डीपीसी में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर मुहिम चला रहे सेवानिवृत अभियंताओं ने जयपुर में एसीबी के महानिदेशक सहित विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अभियंताओं ने कहा कि डीपीसी में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। सेवानिवृत एक्सईएन सतनाम सिंह पुन्नी ने बताया कि एडीजी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विभाग ने फर्जी तरीके से डीपीसी की। इससे पात्र अभियंताओं की जगह अपात्र को पदोन्नत किया गया। सतनाम सिंह पुन्नी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रधानमंत्री को भी पत्र भेजकर इस प्रकरण से अवगत करवाया गया है। सही तरीके से जांच होने पर बड़े स्तर पर घोटाला उजागर होगा।


