पुलिस सहायता संगठन के पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़ पुलिस सहायता संगठन की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का रविवार को टाउन स्थित किरयाना व्यापार संघ धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित सहू थे। विशिष्ट अतिथि टाउन कार्यवाहक थानाधिकारी विजेंद्र शर्मा, यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार, डॉ. निशांत बत्रा, पवन कोचर, कांग्रेस जिला महासचिव रविंद्र बेनीवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, श्री अरोड़वंश सभा अध्यक्ष अतुल धींगड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों की पालना सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस सहायता संगठन की टीम द्वारा अतिथियों का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *