जालोर की बागोड़ा पुलिस ने रविवार को शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 24 बोतल,111 पव्वे, 37 बीयर व 136 देसी शराब बरामद की है। साथ ही आरोपी बालोतरा निवासी जगपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया- एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी की रोकथाम के लिए ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध अंग्रेजी शराब की 24 बोतल, 111 पव्वे, 37 बीयर तथा 136 पब्वे देसी शराब के बरामद की है। बागोड़ा के तिलौड़ा से बालोतरा जिले के पचपदरा निवासी जगपालसिंह (31) पुत्र अमरसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है। पुलिस टीम में एएसआई धर्माराम, कॉन्स्टेबल मगनाराम, शंकरलाल,श्रवण कुमार व उम्मेदसिंह रहे। आमजन से विशेष अपील एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने आमजन से अपील की कि अवैध मादक पदार्थ डोडा के संबंध में पुलिस को सूचना दें। जालोर के युवा नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा- पोस्त, अफीम का दूध, स्मैक, एमडी इत्यादि की तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


