मनेंद्रगढ़ | नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस ने कवायद तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए रमेश सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष प्रभा पटेल और जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक हुई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि बैठक में दोनों पदों के लिए विचार-विमर्श किया गया। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए जाएंगे। पर्यवेक्षक रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पद के लिए सोच-समझकर प्रत्याशी उतारेगी और इस पद पर कब्जा करेगी। जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ऐसा चुना जाएगा, जो जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाए। बैठक में पूनम सिंह, युवा कांग्रेस के व्यंकटेश सिंह और नवनिर्वाचित पार्षद सईद, मो. इमरान, कृतिका रवि जैन, मुकेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, किरण कुजूर, अनिल प्रजापति और अजय जायसवाल मौजूद रहे।


