सुकमा| जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर नम्रता जैन के द्वारा गुरुवार को सुकमा जिले के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09-मिसमा से लीना ओयाम, क्षेत्र क्रमांक 10-मनीकोंटा से सोयम भीमा, क्षेत्र क्रमांक 11-ढोंढरा से मंगम्मा सोयम और क्षेत्र क्रमांक 03-कुकानार से महेश कुमार कुंजाम को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर विधिवत निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।


