रायगुट्टा में मिली 5 किलो की आईईडी, नष्ट किया

दोरनापाल| सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुब्बामरका के पास रायगुट्‌टा की पहाड़ी पर करीब 5 किलो वजनी आईईडी जवानों ने बरामद किया। बताया जाता है कि सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के कैंप कमांडर बालाजी के नेतृत्व में गश्त-सर्चिंग अभियान के लिए निकली पुलिस पार्टी ने आईईडी बरामद कर इसकी सूचना सहायक कमांडेंट को दी। बाद में आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट किया गया। बताया जाता है कि उपकमांडेंट सुनील खींची, सहायक कमांडेंट मनोज कुमार भी इस दौरान मौजूद थे। बताया जाता है कि करीब 6 महीने पहले भी इसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोट से ग्रामीण महिला कवासी सुक्की की मौत हो गई थी। इस अभियान की निगरानी बटालियन के टूआईसी गजेंद्र बहादुर सिंह ने की। अभियान के दौरान टूआईसी दिनेश कुमार सहित जवान मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *