मंगलसूत्र छीनने के आरोप में नाबालिग पकड़ा:मोर्निंग वॉक पर गई बुजुर्ग महिला के गले से तोड़कर भागा था, लूट के दो मामले पहले से दर्ज

नए कोटा में बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा है। आरोपी नाबालिग है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी का मंगलसूत्र व वारदात में काम में ली गई बाइक बरामद की है। आरोपी नाबालिग के खिलाफ किशोरपुरा व कैथून थाने में लूट के मामले दर्ज है। आरकेपुरम थाना सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि 1 मार्च को महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 1 निवासी फरियादी ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वो सुबह साढ़े 6 बजे करीब अपनी पत्नी उर्मिला शर्मा के साथ मॉर्निंग वॉक गए थे। दोनों श्रीनाथपुरम अग्निशमन ऑफिस से पैदल पैदल अहिंसा सर्किल की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार युवक आया। पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी व अभय कमांड से फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। 24 घंटे में नाबालिग को डिटेन किया। उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र व वारदात में काम में ली गई बाइक बरामद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *