4 मार्च से उत्तरी हवाओं का होगा प्रभाव:टेंपरेचर में गिरावट आने की संभावना, 7 मार्च से बढ़ेगा तापमान

चित्तौड़गढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखा गया है। अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट हुई है। जबकि रात के टेंपरेचर में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, 7 मार्च से टेंपरेचर में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी। अधिकतम तापमान में आई कमी चित्तौड़गढ़ में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। जिसके बाद अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह की शुरुआत भी कड़क धूप से हुई। लेकिन अभी भी रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जब तू पहाड़ को तेज धूप से लोग परेशान होने लगे हैं। उत्तरी हवाओं का होगा प्रभाव मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि उसे दौरान चित्तौड़गढ़ का मौसम साफ और स्वस्थ रहेगा लेकिन बदलते मौसम का हल्का असर भी देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। साथ ही, 7 मार्च से पूरे सप्ताह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी से शुरू हो जाएगी। तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *