जीजा व रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप:रुपयों की लेन देन में युवक ने जताई थी आशंका, ये मुझे मार डालेंगे

भांकरोटा के मुकुंदपुरा में रविवार शाम काे रुपए के लेन-देन की बात काे लेकर चल रहे विवाद में युवक की हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक ने जीजा, बहन और परिवार के रिश्तेदारों पर ही आराेप लगाया था कि ये मुझे मार डालेंगे। दाेनाें पक्षाें में विवाद के चलते आराेपी पक्ष काे भांकरोटा थाना पुलिस ने पाबंद भी किया था। अाराेपियाें ने पहले युवक की बाइक काे टक्कर मारी। वह जान बचाने के लिए गेहूं के खेत में भागा ताे उसका पीछा किया। इसके बाद खेत में ही मारपीट कर भाग गए। युवक की माैके पर ही माैत हाे गई। भांकरोटा थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले कार से उसकी बाइक को टक्कर मारी, गेहूं के खेत में गिरा तो ताबड़-तोड़ हमला किया, मौके पर मौत मामला भांकरोटा थाना इलाके के मुकुंदपुरा स्थित बासड़ी रोड का है। घटना रविवार शाम 6:30 बजे हुई। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि मृतक गोवर्धन चौधरी (30) निवासी बिंदायका का रहने वाला है। गोवर्धन के छोटे भाई हरेंद्र चौधरी ने जीजा रामलाल व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भांकरोटा थाने में नामजद रिपोर्ट दी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। नामजद आराेपियाें काे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। माैके पर माैजूद लाेगाें ने पुलिस काे बताया कि गोवर्धन चौधरी के पीछे कार सवार कुछ लोग पड़े थे। उन्होंने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कार से दाे महिलाएं व 3 लोग निकल कर उसके पीछे भागे। उन्होंने उसका गेहूं के खेत में पीछा किया। गोवर्धन खेत में गिर गया ताे उस पर ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद माैके से भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *