रेगिस्तान में फिर तापमान बढ़कर 20 डिग्री से पार पहुंचा:रुक-रुक चल रही हवाएं, दिन-रात का पारे में 13 डिग्री का अंतर

रेगिस्तानी बाड़मेर मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को सुबह से हवाओं का दौर शुरू हो गया है जो रुक-रुक कर चल रही है। इससे सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिला है। वहीं तेज धूप खिलने के बाद ठंड का असर भी गायब हो गया। बीते कुछ दिनों से तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री से बढ़कर 20.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। दरअसल, इस सीजन सर्दी का असर बीते सालों की अपेक्षा कम दिन रहा है। फरवरी माह में सर्दी का असर घटना शुरू हो गया। आधा फरवरी तो लोगों ने घरों और ऑफिसों में पंखे भी शुरू कर दिए। वहीं दिन-रात का तापमान लगातार बढ़ा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के ईद गिर्द दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 20.4 पहुंच गया। वहीं अलसुबह से रुक-रुक हवाओं का दौर चल रहा है। इससे ठंड का असर नजर आया। तेज धूप खिलने के बाद सर्दी गायब होने के साथ गर्मी बढ़ गई। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप से गर्मी का असर भी तेज हो गया। दिन-रात को घरों में पंखे शुरू हो गए है। तापमान में उतार-चढ़ाव का जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *