मंत्री अरोड़ा ने आज शाम तक गिरदावरी करने के आदेश:अमृतसर के गांवों में गड़ेमारी से भारी नुकसान; टीमें फील्ड में उतरी

पंजाब के अमृतसर में विभिन्न गांवों में हाल ही में हुई गड़ेमारी के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने फसल नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी शुरू की है। पंजाब सरकार ने आदेश दिया है कि आज शाम तक गिरदावरी का काम पूरा कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- कल अमृतसर साहिब के गांवों में ओलावृष्टि के कारण हुई फसलों की क्षति का जायजा लेने के लिए दिए गए निर्देशों के तहत प्रशासन द्वारा की जा रही विशेष गिरदावरी के काम को आज शाम तक डीसी को पूरा करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। आज शाम तक पूरी होगी गिरदावरी जिला प्रशासन की विशेष गिरदावरी प्रक्रिया आज शाम तक पूरी कर ली जाएगी। इस गिरदावरी में पटवारी, तहसीलदार, और अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हैं, जो प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में जाकर फसल नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण कर रहे हैं। वहीं डीसी अमृतसर ने भी किसानों के लिए नंबर 9815828858 जारी किया है। जिनके पास टीमें नहीं पहुंची हैं, किसान इस पर फोन कर अपनी जानकारी दे सकते हैं। किसानों की स्थिति गड़ेमारी के कारण गेंहू, सरसों, आलू और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपनी आर्थिक हानि की भरपाई कर सकें। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी और प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *