अमृतसर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच गोलाबारी:गिरफ्तार करने गई टीम को देख साहिल ने चलाई गोली; जवाबी कार्रवाई में घायल, टांग पर लगी गोली

अमृतसर में रविवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी 22 वर्षीय साहिल, जो चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित था, को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन पुलिस को देख वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उसका पीछा करते हुए मजीठा रोड बाईपास पर पहुंची। जहां पुलिस और आरोपी आमने-सामने आ गए। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में आरोपी साहिल की टांग में गाली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। कैसे हुई मुठभेड़ मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अरविंदर मीना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी साहिल शहर में कहीं छिपा हुआ है। पुलिस देर रात उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई। जब पुलिस आरोपी तक पहुंची, तो उसने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वे मजीठा रोड बाईपास के पास पहुंचे, तो आरोपी का मोटरसाइकिल फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद भी आरोपी ने हार नहीं मानी और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के मुताबिक, साहिल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित फैजपुरा इलाके का रहने वाला है। वह चार अलग-अलग मामलों में नामजद है, जिनमें झपटमारी, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की अपील एसीपी अरविंदर मीना ने कहा कि पुलिस अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि शहर में अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *