सिरसा में छत से गिरकर युवक की मौत:दोस्त के घर खिड़की के पास सोया, लैब में करता था काम; गुरदासपुर का रहने वाला

हरियाणा के सिरसा शहर में आईटीआई रोड पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के पास छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक को सुबह 4 बजे बाद पड़ोसियों ने नीचे गिरा हुआ देखा। इसके बाद घर पर जाकर मकान मालिक को सूचना दी। इसी बीच सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। युवक अपने दोस्त के घर रुका हुआ था। जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवक सिरसा की पैथोलॉजी लैब में कार्यरत था। वह हुडा क्षेत्र में किराए कमरा लेकर रहता था। रविवार रात को वह अपने बाउंसर दोस्त सुनील के पास उसके घर रुका हुआ था। वह सुनील के घर छत पर खिड़की के पास सोया हुआ था। सुबह वह नीचे गिरा हुआ मिला। इससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसके बारे में सुनील को जाकर बताया। सुनील ने उसे संभाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। बाद में शहर थाना प्रभारी सत्यवान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने नागरिक अस्पताल भिजवाया है। साथ ही युवक के पंजाब निवासी परिजनों को भी सूचना दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *