छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल से ​छूटने पर गवाह को पीटा

जांजगीर | छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल से जमानत पर छूटने के बाद गवाही देने वाले ग्रामीण के पास पहुंचा और उसका रास्ता रोककर जेल भेजने की बात कहते हुए मारपीट की। बलौदा पुलिस के अनुसार कुछ माह पहले पोंच िनवासी सरोज राठौर छेड़छाड़ के मामले मंे गिरफ्तार हुआ था। वह कुछ दिन पहले जेल से छूटकर घर लौटा है। शुक्रवार की दोपहर गांव का रहने वाला ग्रामीण अजीत दास मानिकपुरी खेत लौटते समय सरोज मिला। उसने गवाही देने की बात पर अजीत से मारपीट की। ​पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *