जांजगीर। जर्वे गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कनई गांव से आई बारात में धुमाल पार्टी के दौरान 11 केवी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना तब हुई जब पंचायत भवन के पास धुमाल बज रहा था और धुमाल के ऊपर लगी लाइट खराब हो गई। इसे ठीक करने के लिए एक कर्मचारी ऊपर चढ़ा, लेकिन कम ऊंचाई से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में राजू साहू (32) की मौके पर ही मौत हो गई। धुमाल संचालक अमर बघेल और कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया भी बुरी तरह झुलस गए। अमर को बिलासपुर रेफर किया गया है।


