रायपुर में विधानसभा रोड पर स्कूल बस पलटी:ड्राइवर और कंडक्टर थे बस में सवार, सुबह बच्चों को लेने जा रहे थे तभी हुआ हादसा

राजधानी के विधानसभा रोड पर एक स्कूल बस पलट गई। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। सोमवार को कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस पेड़ से टकराकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान बस में ड्राइवर और कंडक्टर ही थे। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से विधानसभा रोड पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हादसे को लेकर पालक संघ ने कहा, लापरवाही नहीं होनी चाहिए छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ के रायपुर जिला अध्यक्ष धीरज दुबे ने कहा कि प्राइवेट स्कूल के बस ड्राइवर रश ड्राइविंग करते हैं। इसके लिए उन्होंने पहले भी स्कूल प्रबंधन से शिकायत की है। सुबह बस के दुर्घटना होने का मामला सामने आया है, लेकिन इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। पालक संघ के अध्यक्ष ने मांग की है। समय-समय पर यातायात पुलिस और RTO विभाग की ओर से स्कूल बसों के फिटनेस की जांच की जाए। वहीं, लापरवाही के साथ स्कूल बस चालने वाले ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *