कोंडागांव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष-पार्षदों का शपथ ग्रहण:भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों से ली राय, 6 मार्च को होगा समारोह

कोंडागांव में नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण 6 मार्च को होगा। इससे पहले सोमवार को अटल सदन भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए सभी पार्षदों से राय-मशविरा किया। उपाध्यक्ष का चुनाव शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगा। बैठक में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरपति राम पटेल की उपस्थिति रही। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह ठाकुर और महामंत्री सुभाष पाठक भी मौजूद थे। नवनिर्वाचित पार्षदों में जसकेतु उसेंडी, लक्ष्मी ध्रुव, ललित देवांगन, सोनामणि पोयाम, संतोष पात्र, सती बघेल, सोनसिंह सोढ़ी, संतोष सिंह और रामेश्वरी पोयाम शामिल हुए। साथ ही हर्षवीर सिंह ढिल्लन, सुमन शुक्ला, पदमनी साहू, असलम खान, सुषमा खोबरागड़े, सहदेव साहू, सखाराम कोर्राम, हरीश बघेल, नानू सेन, मंजू पाठक और उत्तम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *