रायगढ़ में सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म:पत्नी मायके गई तब घटना को दिया अंजाम, दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका की लूट ली इज्जत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का दो अलग अलग मामला सामने आया है। जिसमें एक मामले में सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का रेप किया। दोनों ही मामलों में संबंधित पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म कायम किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। जिसमें 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां अपने मायके गांव गई थी, घर में सौतेला पिता के साथ बेटी अकेली थी। तभी मौका पाकर जबरन सौतेला पिता ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी मां को देते हुए खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी। इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है और उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। दुष्कर्म करने के बाद किया शादी से इंकार
दूसरी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जिसमें 19 साल की युवती का मुलाकात 11 जनवरी 2024 को ढिमरापुर जगतपुर में रहने वाला राज रात्रे से हुई थी। तब प्यार का इजहार कर राज उसे शादी करने की बात कहने लगा। इससे दोनों के बीच मोबाईल में बात होने लगी और 27 मई को राज रात्रे अपनी प्रेमिका को घुमाने ले गया। इस दौरान राज को पता चला कि युवती के घर में उसके परिजन नहीं हैं, तो जिद कर रात के समय उसके घर में रूक गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
फरवरी तक लगातार उसने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार करते हुए उसे छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना जूटमिल थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *