राजधानी रायपुर में सरकारी पैसे की बर्बादी का एक नया उदाहरण सामने आया है। नगर निगम मुख्यालय से महज 1 एक किलोमीटर दूर सामुदायिक भवन बनाया गया है। इसका निर्माण बूढ़ा तालाब धरना स्थल हनुमान मंदिर से लगी सरकारी जमीन पर करीब 200 वर्गफीट में 10 लाख रुपए खर्च कर किया गया, पर हैरत की बात ये है कि भवन में जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। भवन के ठीक सामने कुआं है। यहां गायें बांधी जाती हैं। यह भवन 2024 में बनकर तैयार हुआ। पर रास्ता नहीं होने से आज तक इसमें एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ। ^ ये सही है कि सामुदायिक भवन तक पहुंचने का अभी सही रास्ता नहीं है। जल्द ही वहां तक जाने के लिए रास्ता बनाया जाएगा।
चंदन शर्मा, जोन कमिश्नर


