बकरियां चराने गई दो महिलाएं नहर के अंदर गिरने का मामला सामने आया है। नहर में बहने से लापता हो गई। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके रामजी की गोल तेजीया वास की दोपहर करीब 2 बजे की है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिलाएं नहर में कैसे गिर गई। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि दो महिलाएं बकरियां चराने के लिए नहर के पास का आई थी। इस दौरान पैर फिसलने से नहर के अंदर गिर गई। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर गुड़ामालानी थाने के रामजी की गोल चौकी प्रभारी प्रहलादराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को नहर में ढूंढ रहे है। चौकी प्रभारी प्रहलादराम ने बताया- दो महिलाएं नहर में डूबने की जानकारी मिली है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर महिलाओं की तलाश की जा रही है। महिलाएं कौन है यह तो बाहर निकालने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं यह छानबीन की जा रही हे महिलाएं नहर में कैसे गिरी है।


