मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़ टोंक से किया डिटेन:बरवाड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चौथ का बरवाडा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी किरोड़ी लाल (25) पुत्र रामकल्याण मीणा निवासी झोपड़ा थाना चौथ का बरवाड़ा को अलीगढ़ से डिटेन किया था। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर SP ममता गुप्ता के निर्देशन में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौथ का बरवाडा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामले में आरोपी किरोड़ी लाल मीणा फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ASP राम कुमार कस्वां लाभूराम विश्नोई CO ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी हरभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के वांछित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी किरोड़ी लाल का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच टीम को मुखबिर से आरोपी के अलीगढ़ जिला टोंक में छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर टीम ने आरोपी किरोड़ी को अलीगढ़ से डिटेन किया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी हरभान सिंह के अनुसार आगामी समय में भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *