कवर्धा| कलेक्टर कॉलोनी में शिव मंदिर के पास बीटी रोड बदहाल हो चुकी है। सड़क किनारे से पूरी तरह कट गई है, जिससे दोपहिया चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। सड़क का किनारा गड्ढे की तरह धंस गया है और ऊपर की परत टूटकर अलग हो चुकी है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। सड़क किनारे कटाव साफ दिखाई नहीं देता, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित हो जाते हैं। – शेखर चंद्रवंशी, कवर्धा


