लुधियाना। होली का त्योहार स्वाद और रंग दोनों में भरा होता है। इस मौके पर घर पर बनी गुजिया का मज़ा अलग ही होता है। यहां हम आपको दो तरह की गुजिया बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। दोनों विधियों से बनी गुजिया को ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें। पारंपरिक गुजिया का स्वाद थोड़ी मीठी और घी की खुशबू के साथ आता है, जबकि डाइट फ्रेंडली गुजिया हल्की और हेल्दी होती है। इस होली पर इन दोनों विधियों को अपनाकर घर पर त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं। {पारंपरिक गुजिया : सामग्री : 2 कप मैदा, कप 1/2 घी, 1 कप खोया, 1/4 कप सूखे मेवे (काजू, किशमिश), 1/4 कप शक्कर, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर। विधि : मैदा में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें। खोया को कद्दूकस करके उसमें सूखे मेवे, शक्कर और इलायची पाउडर मिलाएं। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और उसमें भरावन भरकर गुजिया का आकार दें। किनारों को अच्छी तरह दबाकर सील कर दें। सभी गुजिया को मध्यम आंच पर घी में सुनहरा तलें। {डाइट फ्रेंडली गुजिया : सामग्री : डेढ़ कप गेहूं का आटा, 1/4 कप नारियल का तेल, 1/2 कप सूखा नारियल, 1/4 कप खजूर और किशमिश, 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर। विधि : गेहूं के आटे में नारियल का तेल डालकर सख्त आटा गूंध लें। खजूर, किशमिश और सूखे नारियल को काटकर और दालचीनी पाउडर मिलाएं। आटे की छोटी लोइयां बेलें और उसमें यह मिश्रण भरकर गुजिया बनाएं। इसे आप बेक कर सकते हैं या हल्के से तवे पर सेंक सकते हैं। यह गुजिया हल्की और हेल्दी होती है।


