डीएवी कॉलेज का वार्षिक खेल दिवस, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी कॉलेज का वार्षिक खेल दिवस उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में विभिन्न प्रकार की एथलेटिक प्रतियोगिताओं, दौड़ और रिले रेस का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश और जुनून का प्रदर्शन किया। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का ही नहीं, बल्कि मानसिक और चारित्रिक निर्माण का भी माध्यम है। उन्होंने छात्रों को जीवन में खेल भावना को अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक जुगल शर्मा ने भी कॉलेज प्रशासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शाम के सत्र में मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने शिरकत की और इस अवसर पर विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *