चौथी कक्षा के छात्र नित्यम ने लिखी ब्रह्मांड पर पुस्तक

अमृतसर| राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ीं और राष्ट्रपति अवार्डी डॉ. स्वराज ग्रोवर ने एक स्कूल में कक्षा चौथी के स्टूडेंट्स नित्यम अरोड़ा की लिखी पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर ग्रोवर ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में लेखक बनना बड़ी उपलब्धि है। यह पुस्तक बच्चों को ब्रह्मांड, ग्रहों, उनके तापमान, ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं और ग्रहों के रिंग्स आदि के बारे में रोचक ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करती है। इस उम्र में नित्यम ने पुस्तक लिखकर बाकी बच्चों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। नित्यम को प्रकाशक द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का खिताब मिल चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *