अजमेर डिस्कॉम अपने उपभोक्ताओं की बिलिंग जनवरी 2025 से स्पॉट बिलिंग के माध्यम से करेगा। यह कार्य बेलारी कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज (BCITS) को दिया गया है। अजमेर सर्किल के 3 लाख 29 हजार हजार कंज्यूमर है। अजमेर सर्कल के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया- अजमेर सर्कल में ढाई लाख उपभोक्ता घरेलू श्रेणी के, 40 हजार उपभोक्ता कमर्शियल श्रेणी, 36 हजार उपभोक्ता कृषि श्रेणी एवं ढाई हजार उपभोक्ता एचटी, MIP श्रेणी के है। पच्चीस HP के नीचे के उपभोक्ताओं की स्पॉट बिलिंग होगी। पच्चीस HP से ऊपर के HT और MIP श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिलिंग रीडिंग लाकर पहले की तरह कार्यालय से की जाएगी।
सहायक अभियंता ग्रामीण को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्पॉट बिलिंग के लिए चयनित किया गया था। नवंबर महीने से किशनगढ़ ग्रामीण के उपभोक्ताओं की स्पॉट बिलिंग की जा रही है, जो सफल रही। स्पॉट बिलिंग के लिए सर्कल के सभी सबडिवीजन के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, फीडर इंचार्ज, सहायक अभियंता एवं राजस्व अधिकारी को दी गई। कंज्यूमर की शिकायतें कम होगी
पहले उपभोक्ता को शिकायत रहती थी कि बिल समय पर नहीं मिला। मीटर रीडर रीडिंग सही नहीं ले रहे। इस समस्या का समाधान स्पॉट बिलिंग से मिलेगा। मीटर रीडर, तकनीकी कर्मचारी उपभोक्ता के घर जाएगा। मौके पर रीडिंग लेकर हाथों-हाथ उपभोक्ता का बिल जारी करेगा। जिससे बिल नहीं मिलने, बिल देरी से मिलने, रीडिंग सही नहीं लेने की शिकायत खत्म होगी। उपभोक्ता को बिजली बिल एवं गलत रीडिंग के लिए बार-बार ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कर्मचारियों को भी उपभोक्ता के समस्याओं के समाधान में लगने वाले समय में बचत होगी, कर्मचारी को निगम का अन्य कार्य करने के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। मिलेगी बिल पर छूट निगम के टैरिफ के अनुसार उपभोक्ता बिजली का बिल ड्यू डेट अंतिम तिथि से 10 दिन पहले जमा करता है तो 0.35% और 7 दिन पहले बिजली का बिल जमा करता है तो पॉइंट 15% बिल राशि के छूट का लाभ ले सकता है । मीटर रीडर पर रहेगी निगरानी मीटर रीडिंग के लिए मीटर रीडर एवं तकनीकी कर्मचारियों को उपभोक्ता के घर कार्यालय, फैक्ट्री में जाकर लेना होगा। रीडिंग व बिलिंग के लिए मीटर रीडर एवं तकनीकी कर्मचारी को इंस्ट्रूमेंट मिलेगा। उसमें जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। निगम मीटर रीडर एवं तकनीकी कर्मचारी पर निगरानी एवं नजर ऑनलाइन रखेगा कि मीटर रीडर प्रतिदिन कितने उपभोक्ता की रीडिंग लिया या एक भी उपभोक्ता की रीडिंग नहीं लिया। इसका पूरा ब्यौरा निगम के वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।


