यह केवल इंजेक्शन नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के लिए “सुरक्षा कवच’ बनेगा

भास्कर न्यूज | जालंधर सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स के साथ बैठक की। इस मौके पर स्वस्थ नारी विजन में 90 दिवसीय विशेष ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन कैंपेन को मिशन मोड में चलाने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कहा कि यह कैंपेन प्रिवेंटिव हेल्थ केयर की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि एचपीवी इन्फेक्शन ही आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप लेता है। यदि सही उम्र में वैक्सीनेशन हो जाए, तो इसे कैंसर बनने से पहले ही रोका जा सकता है। इस अभियान के तहत जिले की 14 साल और उससे अधिक उम्र की लड़कियों को कवर किया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और कैंसर-मुक्त हो सके। जालंधर|लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत व मुख्य मेहमान डॉ. एसपीएस विर्क, गेस्ट ऑफ ऑनर मेयर वनीत धीर की अगुवाई में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. अमरजीत सैनी थे। डॉ. विर्क ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की व्यवस्था करना और रक्त की कमी के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए सराहनीय प्रयास है। प्रभजोत सिद्धू ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस कैंप में 47 ब्लड युनिट एकत्रित हुए। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल, पूर्व प्रधान रवि मलिक, दिनेश शर्मा, मनीष चोपड़ा, अश्विनी मल्होत्रा, सचिव परमजीत सैनी, कुलजीत सिंह, साहिल अरोड़ा, मोहित सलूजा, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह, रमेश कुमार कश्यप, डॉ. निशांत सैनी, डॉ. आईपीएस सेठी उपस्थित थे । टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक, अभिभावकों की लिखित सहमति अनिवार्य सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स और प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स में बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी। सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि हर वैक्सीनेशन सेशन की निगरानी एक ट्रेंड मेडिकल ऑफिसर द्वारा की जाएगी। वैक्सीन की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन पॉइंट का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक होगा, और इसके लिए माता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *