जालंधर| आवाज़-ए-कौम जत्थेबंदी की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें डॉ. जसबीर सिंह की नई पुस्तक ‘नेशन स्टेट ते सिख कौम’ पर विचार-विमर्श करते हुए उसका लोकार्पण किया गया। समारोह में पंथक विद्वानों, विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों और चिंतकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. हरदेव सिंह, श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, फतेहगढ़ साहिब तथा जुझार सिंह, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस समारोह की अध्यक्षता सिख चिंतक प्रभजोत सिंह ने की। ‘आवाज़-ए-कौम’ के प्रधान मनजीत सिंह ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी का उद्देश्य सिख कौम में बौद्धिक जागरूकता पैदा करना है । इस अवसर पर हरजिंदर सिंह जिंदा, रणवीर सिंह बैंस्तानी, नोबलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह खुड्डा, प्रोफेसर मनदीप सिंह, बलदेव सिंह (गतका मास्टर), जतिंदर पाल सिंह मझैल, एडवोकेट परमिंदर सिंह विज, एडवोकेट दिनेश सिंह, जत्थेदार कुलवंत सिंह, जत्थेदार भूपिंदर सिंह, इंदरपाल सिंह, कंवल चरणजीत सिंह, अवतार सिंह रेरू आदि उपस्थित थे।


