जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में 15 मार्च को लगने वाले मल्टीपरपज फ्री मेडिकल कैंप के लिए मीटिंग चनप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल में की गई। हॉस्पिटल कमेटी के चेयरमैन कमलजीत सिंह भाटिया ने कैंप की पूरी जानकारी दी। हॉस्पिटल कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह धमीजा, कैशियर सतीश कुमार, हरप्रीत सिंह, अमृत पाल सिंह भाटिया, एवं अलग-अलग संस्थाओं से आए हुए अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार दिए । सतनाम सिंह अटवाल ने मेडिकल कैंप के लिए पंपलेट जारी किया। इस मौके भारत विकास परिषद दक्षिण के अध्यक्ष डॉक्टर जोगिंदर अरोड़ा, केएल अरोड़ा, सतनाम अरोड़ा, राजवंत सिंह सेंबी, पीएमआरए से जसप्रीत सिंह जस्सी, चनप्रीत सिंह, न्यू रसीला नगर वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बलविंदर सिंह ग्रीनलैंड, कश्मीर सिंह, महेंद्र पाल, अश्विनी कुमार टिम्मी, गुरुद्वारा साहब के प्रधान इंद्रवीर सिंह, गुरबख्श सिंह, अमरजीत सिंह टिंका, जसबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गुरजोत सिंह, जसप्रीत भाटिया, जसविंदर सिंह उपस्थित थे।


