जालंधर | स्टेट पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में होली का त्योहार मनाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने पूरे वातावरण को खुशहाल बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष सभा से हुई, जहाँ शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व और सुरक्षित रंगों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने होली के गानों पर नृत्य किया, कविताएं सुनाईं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्यार और भाईचारे का संदेश दिया। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम सिंह, प्रिंसिपल सवीना बहल और अन्य सदस्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे त्योहार बच्चों में खुशियां बांटने की भावना विकसित करते हैं।


