सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में खेली फूलों की होली

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां त्रिपुरमालिनी का मासिक सामूहिक चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने फूलों की होली भी खेली। मंदिर के प्रधान यादव खोसला ने बताया कि मंदिर में सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार प्राण प्रतिष्ठित किया गया है। साथ ही मंदिर के हाल में विश्व विख्यात अमर भजन लेखक बलबीर निर्दोष एवं मंदिर के संस्थापक प्रधान स्वर्गीय ओम प्रकाश खोसला की मूर्ति भी स्थापित की गई। मां त्रिपुरमालिनी परिवार के सभी सदस्यों ने 11 बार अमर भजन लेखक बलबीर निर्दोष द्वारा रचित मां त्रिपुरमालिनी चालीसा का संगीतमय पाठ किया। इसके बाद धार्मिक गायक कुलदीप भाटिया, राकेश चावला ने मां त्रिपुरमालिनी की भेंटें गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। ‘माता रानिए आसां पूरियां करीं’, ‘तेरे द्वार आस रख आइयां संगता’, ‘होरां दियां मन्नियां बथेरियां मेरी वी मां इक मन लै’ सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। यहां दीपक झांजी, जगमोहन सिंह खोसला, गुरचरण बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, कुनाल शर्मा, मनीष रेहान, विनय नैय्यर, सोहन लाल, नरिंदर जैन, मानव बजाज, ज्योति मरवाहा, प्रवीण मल्होत्रा, अश्वनी शर्मा, राजेश वासल, प्रदीप शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *